Saturday, September 7, 2024
HomeEntertainmentसलमान की कार पर हमले की योजना, 4 गिरफ्तार: पाकिस्तान से AK-47...

सलमान की कार पर हमले की योजना, 4 गिरफ्तार: पाकिस्तान से AK-47 मंगवा रहे थे; नाबालिग को बुलाकर हमला करवाते, श्रीलंका में छिपते

25 मिनट पहले

  • लिंक की प्रतिलिपि करें

इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर हमले की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है।

चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 115, 120 (बी), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सलमान फिलहाल यूरोप में हैं। वह अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने वहां गए हैं।

सलमान फिलहाल यूरोप में हैं। वह अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने वहां गए हैं।

सलमान इस कार्यक्रम के लिए पिछले सोमवार को देश से बाहर गए थे। उनके साथ उनके भतीजे निर्वाण खान भी आए हैं।

सलमान इस कार्यक्रम के लिए पिछले सोमवार को देश से बाहर गए थे। उनके साथ उनके भतीजे निर्वाण खान भी आए हैं।

पाकिस्तान से कई खतरनाक हथियार लाने की थी योजना
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से हथियार खरीदने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 खरीदने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट की रेकी की थी। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से ऐसे कई वीडियो भी बरामद किए हैं।

वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई गई थी AK-47
इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से संपर्क किया था। वह वहां से एके-47 लेकर सलमान पर हमला करने वाला था।

चारों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

चारों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

वह किसी नाबालिग के जरिए सलमान पर हमला करवाता और फिर श्रीलंका भाग जाता
इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गिरोह के करीब 60 से 70 गुर्गे मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आकर सलमान खान पर नजर रख रहे हैं।

वे नाबालिगों के ज़रिए सलमान पर हमला करने की योजना बना रहे थे। हमले के बाद उनकी योजना नाव के ज़रिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भागने की थी।

14 अप्रैल को अपार्टमेंट में गोलीबारी हुई थी
इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी।

गोलीबारी के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सीसीटीवी में दोनों हमलावर फायरिंग करते नजर आए।

सीसीटीवी में दोनों हमलावर फायरिंग करते नजर आए।

सलमान के घर पर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

सलमान के घर पर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

अनमोल बिश्नोई ने ली थी घटना की जिम्मेदारी
लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने घटना के दिन ही सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेदारी ली थी। हमले के दो दिन बाद दोनों हमलावरों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले के दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले के दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

शूटरों से पूछताछ में दोनों ने लॉरेंस गैंग से इस काम का ठेका मिलने की बात कबूल की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बिश्नोई बंधुओं को आरोपी बनाया है और अब लॉरेंस से पूछताछ की तैयारी कर रही है। लॉरेंस फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

सलमान की कार पर हमले की योजना, 4 गिरफ्तार: पाकिस्तान से AK-47 मंगवा रहे थे; नाबालिग को बुलाकर हमला करवाते, श्रीलंका में छिपते

सलमान को इससे पहले कब मिली थी धमकियां?

  • जून 2022 में जब सलमान के पिता सलीम खान सुबह की सैर करके घर लौटे तो उन्हें एक गुमनाम पत्र मिला जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- ‘सलमान खान तेरा हाल मूसेवाला जैसा कर देंगे।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मियों की मदद से पुलिस से संपर्क किया और इस संबंध में बांद्रा थाने में मामला दर्ज कराया गया।
  • पिछले साल मुंबई पुलिस ने सलमान को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया था। धमकी देने वाला 16 साल का नाबालिग था। उसने मुंबई पुलिस को फोन करके अपना नाम रॉकी भाई बताया था। उसने बताया कि वह राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को जान से मार देगा।
  • पिछले साल ही जोधपुर निवासी धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ईमेल भेजे थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान, अगले नंबर पर आप हैं, जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह आपकी भी हत्या कर दी जाएगी।
  • जनवरी 2024 में दो अज्ञात लोगों ने सलमान खान के फार्महाउस में फेंसिंग तार तोड़कर घुसने की कोशिश की थी। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो दोनों ने कहा कि वे सलमान के फैन हैं। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए। इसके चलते दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ है जिसकी घोषणा इस साल ईद पर की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलिडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता होंगे।

सलमान की आने वाली फिल्म सिकंदर है। इस तस्वीर में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। नीचे बाईं तरफ निर्माता साजिद नाडियाडवाला और दाईं तरफ निर्देशक एआर मुरुगादॉस हैं।

सलमान की आने वाली फिल्म सिकंदर है। इस तस्वीर में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। नीचे बाईं तरफ निर्माता साजिद नाडियाडवाला और दाईं तरफ निर्देशक एआर मुरुगादॉस हैं।

फिल्म में पहली बार सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। सुनने में आ रहा है कि बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज इसमें विलेन का किरदार निभाएंगे।

इस खबर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

‘सलमान खान माफी मांगें तो हम विचार करेंगे’: बिश्नोई समाज अध्यक्ष का बयान; कहा- एक्टर शपथ लें कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी

सलमान की कार पर हमले की योजना, 4 गिरफ्तार: पाकिस्तान से AK-47 मंगवा रहे थे; नाबालिग को बुलाकर हमला करवाते, श्रीलंका में छिपते

अखिल भारतीय बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने सलमान खान को लेकर बयान दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
RELATED ARTICLES

Most Popular