Wednesday, September 18, 2024
HomeEntertainmentकर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव की संपत्ति जब्त: अफसरों ने जल्दबाजी...

कर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव की संपत्ति जब्त: अफसरों ने जल्दबाजी में बंद घर में कूलर चालू छोड़ दिया, मामले में जेल भी गए

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं। पिछले रविवार को बैंक ने एक्टर की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली। बैंक ने कार्रवाई करते हुए पूरी प्रॉपर्टी को सील कर दिया और वहां बैंक का बोर्ड भी लगा दिया। हालांकि, खबरों की मानें तो अफसरों ने जल्दबाजी में लापरवाही दिखाई और बंद घर के अंदर कूलर चालू छोड़ दिया।

दरअसल, राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 2012 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 5 करोड़ का लोन लिया था। समय के साथ यह लोन 11 करोड़ हो गया, जिसे एक्टर चुका नहीं पाए। लोन न चुका पाने पर रविवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा शाखा के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर में कचहरी ओवरब्रिज के पास सेठ एन्क्लेव में स्थित उनकी प्रॉपर्टी को सील कर दिया, जिसे उन्होंने गारंटी के तौर पर रखा था।

अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई करते हुए पूरी प्रॉपर्टी को सील कर दिया। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राजपाल यादव ने यह प्रॉपर्टी मार्बल बेचने वालों को किराए पर दे रखी थी। अधिकारियों ने इतनी जल्दबाजी में इसे जब्त किया कि प्रॉपर्टी के अंदर चल रहा कूलर भी बंद नहीं किया गया।

कर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव की संपत्ति जब्त: अफसरों ने जल्दबाजी में बंद घर में कूलर चालू छोड़ दिया, मामले में जेल भी गए

अब बैंक ने राजपाल यादव की संपत्ति पर अपना बोर्ड लगा दिया है। बोर्ड पर लिखा है कि यह संपत्ति अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की है, इसे न तो खरीदा जा सकता है और न ही बेचा जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

राजपाल यादव 2012 में आई फिल्म अता पता लापता में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण उनकी पत्नी राधा यादव ने किया था। फिल्म में निवेश करने के लिए राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म की रिलीज से पहले ही बिजनेसमैन एमजी अग्रवाल ने राजपाल यादव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी।

कर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव की संपत्ति जब्त: अफसरों ने जल्दबाजी में बंद घर में कूलर चालू छोड़ दिया, मामले में जेल भी गए

एमजी अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राजपाल ने उनसे 5 करोड़ रुपए लिए हैं। उनकी कंपनी मुरली प्रोजेक्ट का राजपाल के साथ अनुबंध था, लेकिन राजपाल यादव स्वतंत्र रूप से फिल्म रिलीज कर रहे हैं। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो राजपाल यादव ने उन्हें चेक दिया जो बाउंस हो गया। कई विवादों के बाद यह फिल्म 2 नवंबर 2012 को रिलीज हुई। करोड़ों में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई और सिर्फ 38 लाख रुपए ही कमा सकी।

मामले में जाना पड़ा था जेल

राजपाल यादव को 2018 में चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा था। वह करीब 3 महीने तक जेल में रहे थे।

2018 में गिरफ्तारी के दौरान ली गई तस्वीर।

2018 में गिरफ्तारी के दौरान ली गई तस्वीर।

राजपाल यादव इस साल रिलीज हुई फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आए थे। जल्द ही वह भूल भुलैया 3, बेबी जॉन, मकतूब और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular